पाक ने भारत के सामने टेके घुटने, सफेद झंडा दिखाकर उठाए अपने सैनिकों के शव
Swadesh Digital | 14 Sep 2019 7:27 AM GMT
X
X
नई दिल्ली/श्रीनगर। सरहद पर पाकिस्तान लागातार अपनी नापक हरकतों को अंजाम दे रहा है जिसका भारतीय सेना मुंह तोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान की ऐसी ही हरकत का जब भारतीय सेना ने जवाब दिया तो पाक सेना ने सफेद झंडा निकाल लिया। इसका एक वीडिया एएनआई ने जारी किया है। भारतीय सेना ने आज इसका माकूल जवाब देते हुए दो पाकिस्तानी सेनिक को ढेर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के हाजीपुर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की गई। इसका भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। इसके बाद अपने सैनिकों के शव को ले जाने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों को सफेद झंडा दिखाना पड़ा।
Updated : 14 Sep 2019 8:31 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire