Home > Lead Story > उप्र में कांग्रेस ने सपा-बसपा और रालोद के लिए छोड़ीं सात सीटें

उप्र में कांग्रेस ने सपा-बसपा और रालोद के लिए छोड़ीं सात सीटें

उप्र में कांग्रेस ने सपा-बसपा और रालोद के लिए छोड़ीं सात सीटें
X

लखनऊ/ब्यूरोउत्तर प्रदेश में भले ही कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा नहीं है, लेकिन उसने बड़ा संकेत देते हुए गठबंधन के दलों के लिए सात सीटों पर उम्मीवार न उतारने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने इन सीटों पर मुकाबले में उतरने की बजाय महागठबंधन को एक तरह से वॉकओवर देने का फैसला लिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सपा-बसपा-आरएलडी के लिए सात सीटों से उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान किया। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी रविवार से 4 दिनों के प्रदेश दौरे पर हैं। राज बब्बर ने कहा कि फासीवादी ताकतों को हराने के लिए कांग्रेस पार्टी ने सात सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम सपा, बसपा और आरएलडी के लिए सीटें खाली छोड़ रहे हैं। ये सीटें हैं मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, तथा वे सीटें जहां से मायावती , आरएलडी के नेता जयंत और अजित सिंह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम गोंडा और पीलीभीत की सीट से अपने उम्मीदवार नहीं उतार रहे हैं। यहां हमारी सहयोगी अपना दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की दूसरी सहयोगी पार्टी महान दल के साथ भी सीट समझौते की बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दोहराई। राज बब्बर ने कहा कि हमने महान दल के साथ पहले ही बात की है। उनका कहना है कि उन्हें जो भी सीट कांग्रेस देगी, उससे आपत्ति नहीं है। वह विधानसभा चुनाव लडऩा चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि वे हमारे निशान पर चुनाव लड़ेंगे, हम इस पर फैसला ले रहे हैं। इस मौके पर राज बब्बर ने तारिक सिद्दीकी के फिर से पार्टी में आने का भी ऐलान किया।

बिहार में एनडीए ने किया सीटों का ऐलान, शाहनवाज की सीट जेडी को

नई दिल्ली/स्व.स.से.। बिहार में महागठबंधन में जहां अभी भी सीटों पर तकरार जारी है वहीं, एनडीए ने राज्य में सीट बंटवारे का रविवार को ऐलान भी कर दिया। भाजपा, जेडीयू और एलजेपी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर कौन पार्टी कहां से चुनाव लड़ेगी, इसकी घोषणा कर दी है। इसमें भाजपा ने अपने दो बड़े नेता शाहनवाज हुसैन और गिरिराज सिंह की सीट सहयोगियों को दे दी हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड को 17-17 सीट मिली हैं। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) को 6 सीट दी गई हैं।

किसे कौन सी सीट

जनता दल यूनाइटेड: कटिहार, पूर्णिया, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, काराकाट, गया, जहानाबाद, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर।

भारतीय जनता पार्टी: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, महाराजगंज, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, शिवहर, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद।

एलजेपी: वैशाली, समस्तीपुर, हाजीपुर, खगडय़िा, जमुई और नवादा शामिल हैं।

Updated : 17 March 2019 5:19 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top