Home > Lead Story > कांग्रेस के विजय रथ यात्रा कार्यक्रम में लगे मोदी के नारे

कांग्रेस के विजय रथ यात्रा कार्यक्रम में लगे मोदी के नारे

कांग्रेस के विजय रथ यात्रा कार्यक्रम में लगे मोदी के नारे
X

मंदसौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में निकाली जा रही किसान विजय रथ यात्रा का समापन मंगलवार को मंदसौर कृषि उपज मंडी सभा में रूप में हुआ। जब सभा चल रही थी तब कुछ किसानों ने मोदी-मोदी के नारे लगायें। इस पर कांग्रेस के किसान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने इसे भाजपा की साजिश बताते माहौल बिगाड़ने की बात कही।

स्थानीय कृषि उपज मंडी में किसान विजय रथ यात्रा का समापन किया गया। रथ यात्रा में प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, प्रदेश किसान किसान महासिचव प्रशांत यादव, जिलाध्यक्ष प्रकाश रातडिया, पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, राजेन्द्र सिंह गौतम, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील, मुकेश काला सहित कई पदाधिकारी मंचासिन थे। जब मुकेश काला संबोधित करने आए तब कर्जा माफी को लेकर किसानों ने कांग्रेस को घेरा और मोदी-मोदी के नारे लगाए। तब सभी किसान उठ कर चले गए और हंगामा कर दिया।

सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला व थाना प्रभारी विनोद सिंह कुशवाह अपने दल-बल के साथ पहुंचे। वहीं मंच से परशुराम सिसौदिया व किसान महासचिव प्रशांत यादव उठ कर गए और किसानों को समझाईश के बाद लाए और फिर दोबारा सभा शुरू हुई। इस पर कांग्रेस प्रदेश किसान अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोग और असमाजिक तत्व कर्जा माफी को लेकर बौखला गए। वे कार्यक्रम को बिगाड़ना चाहते हैं। वहीं, जब प्रदेश किसान अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे तब एक किसान ने भी कर्जा माफी को लेकर सवाल उठाए। इस पर राजेन्द्र सिंह गौतन ने उन्हें समझाईश देकर चुप करवाया।

हर वचन निभाएंगे

सभा को संबोधित करते हुए रथ यात्रा के प्रभारी दिनेश गुर्जर ने कहा कि भाजपा के पंद्रह वर्षों के कार्य काल में किसानों की हालत दयनीय हो गई थी। किसानों की खराब हालत देख कर प्रदेश के मुख्य मंत्री कमलनाथ ने चुनाव के पूर्व किसानों का कर्जा माफ करने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प के साथ ही उन्होंने सरकार में आते ही सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुसार 55 लाख किसानों के कर्जे माफ किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके अलावा कांग्रेस सरकार ने बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रूपए देने की योजना बनाई है। किसानों को एक हजार रूपए की पेंशन योजना बनाई है। जिससे किसानों की गरीबी दूर होगी।

उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी सरकार झूठ पर झूठ बोलकर राजनीति कर रही है। किसानों से झूठ, युवाओं से झूठ और अब देश की जनता से झूठ बोल रही है। राममंदिर के नाम पर पूरे देश को बेवकुफ बना रही।

Updated : 6 March 2019 4:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top