Home > Lead Story > मोदी जी भाजपा की भव्य जीत के महानायक : शाह

मोदी जी भाजपा की भव्य जीत के महानायक : शाह

मोदी जी भाजपा की भव्य जीत के महानायक : शाह
X

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को प्राप्त हुई है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है।

इस ऐतिहासिक विजय के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से सवा सौ करोड वासियों को धन्यवाद देता हूं। इसके पीछे 11 हजार करोड भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ है। करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो परिश्रम की पराकाष्ठा की वो हमारी जीत का आधार बना।एक ओर जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को जिताया है।

यह बात भाजपा अध्यक्ष शाह ने दिल्ली में भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस को करारी हार देखनी पड़ी है। देश के 17 राज्यों में कांग्रेस को बिग जीरो मिला है।उत्तर प्रदेश के अंदर सपा-बसपा दोनों इकट्ठा हुए तो पूरे देश के मीडिया का कहना था कि उत्तर प्रदेश में क्या होगा? ये प्रचंड विजय दर्शाती है कि आने वाले दिनों में परिवारवादी पार्टियों का कोई महत्व नहीं रहने वाला है।

शाह ने मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता करार दिया और लोकसभा चुनाव में पार्टी का जीत का श्रेय उन्हें दिया। शाह ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि जनादेश ने जातिवादी, वंशवादी और तुष्टिकरण की राजनीति को दफना दिया है।

उन्होंने 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारों के बीच कहा, "मोदीजी भाजपा की भव्य जीत के महानायक हैं और स्वतंत्रता के बाद भाजपा की जीत सबसे ऐतिहासिक है। यह पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। यह भाजपा सरकार के 'सबका साथ सबका विकास' की नीति और निश्चित ही मोदीजी की लोकप्रियता की जीत है।"

Updated : 23 May 2019 3:15 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top