Home > Lead Story > चांद पर भारतीय अंतरिक्ष यान ने खोजा था पानी, अब नासा ने की पुष्टि

चांद पर भारतीय अंतरिक्ष यान ने खोजा था पानी, अब नासा ने की पुष्टि

चांद पर भारतीय अंतरिक्ष यान ने खोजा था पानी, अब नासा ने की पुष्टि
X

नई दिल्ली। करीब 10 साल पहले भारत के भेजे गए चन्द्रयान-1 ने चांद पर पानी होने की बात कही थी, जिस पर वैज्ञानिकों ने अब मुहर लगा दी है और कहा है कि चांद ध्रुवों में बर्फ मौजूद है।

नासा के शोध के अनुसार चांद के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर सालों पहले से जल मौजूद है। इसके अनुसार उत्तरी ध्रुव पर बर्फ काफी फैली हुई है जबकि दक्षिण ध्रुव पर यह गढ्ढों में स्थान-स्थान पर है।

नासा का यह शोध पीएनएएस जनरल में प्रकाशित हुआ है। चन्द्रमा अपने अक्ष पर 1.57 डिग्री झुका हुआ है और यहां दिन का तापमान 100 डिग्री तक चला जाता है। हालांकि अपने अक्ष पर झुके होने का कारण कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जो सूरज की तपिश से बचे रहते हैं।

भारत ने 2008 में चन्द्रयान भेजा था। एक साल बाद ही इसमें लगे उपकरण ने चांद की सतह पर पानी ढूंढ लिया था। भारत की खोज के बाद नासा ने चांद की दक्षिणी सतह के करीब 100 किलोमीटर चौड़े इलाके में सेबस क्रेटर पर अंतरिक्ष यान क्रैश करा चांद पर पानी होने का दावा किया था।

Updated : 21 Aug 2018 10:03 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top