Home > Lead Story > हरियाणा में लोकहित पार्टी के नेता देंगे भाजपा को समर्थन, पढ़े पूरी खबर

हरियाणा में लोकहित पार्टी के नेता देंगे भाजपा को समर्थन, पढ़े पूरी खबर

हरियाणा में लोकहित पार्टी के नेता देंगे भाजपा को समर्थन, पढ़े पूरी खबर
X

सिरसा | हरियाणा की सिरसा विधानसभा सीट से चुनाव जीते हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता गोपाल कांडा हरियाणा में भाजपा को समर्थन देने जा रहे हैं। गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा ने कहा कि भाजपा को समर्थन हमारे लिए घर वापसी जैसा है।

उन्होंने कहा कि तीन-चार निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा के सम्पर्क में हैं। जेजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के संभावनाओं पर गोविंद कांडा ने कहा कि चौटाला परिवार ने हमेशा जनता को धोखा दिया है।

सिरसा विधानसभा सीट से हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोपाल कांडा ने निर्दलीय प्रत्याशी गोकुल सेतिया को 602 वोटों से हराकर चुनाव जीता है। ज्ञात हो कि गोपाल कांडा पूर्व हरियाणा की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

वहीं, हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार के मद्देनजर कांग्रेस राज्य में सरकार के गठन की कवायद में जुट गई है और इसी संभावना पर विचार विमर्श के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंच गए हैं। हुड्डा दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर हरियाणा में सरकार बनाने की संभावना को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद के साथ मंथन करेंगे।

हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 सीट, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने 19 जबकि कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। वहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) ने दो सीट, शिरोमणी अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक-एक सीटें जीती थीं। पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी यहां चुनाव में जीत दर्ज की थी।

Updated : 24 Oct 2019 3:30 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top