Home > Lead Story > ग्वालियर : झूठ की बुनियाद पर पर टिकी है कांग्रेस और वामपंथ की नीति - योगी आदित्यनाथ

ग्वालियर : झूठ की बुनियाद पर पर टिकी है कांग्रेस और वामपंथ की नीति - योगी आदित्यनाथ

नागरिकर्ता कानून के समर्थन में आयोजित रैली को किया संबोधित


ग्वालियर/वेब डेस्क। एक झूठ को सौ बार बोलो झूठ बड़ा हो जाएगा। सौ बार बोला गया झूठ इतना बड़ा हो जायेगा, उसके सामने सच बौना लगेगा। झूठ के बुनियाद पर टिकी वामपंथी नीति से ही ये लोग नागरिकता संसोधन कानून के विषय में देश भर में झूठा प्रचार कर रहे हैं। सत्ता पाने के लालच में कांग्रेस भी वामपंथियों की राह पर चलकर दुष्प्रचार कर रहीं हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की नागरिकता संसोधन कानून लोगो को नागरिकता देने वाला कानून हैं नाकि लोगो की नागरिकता छीनने वाला कानून। इस कानून को लेकर जो कांग्रेस और वामपंथी दलों द्वारा दुष्प्रचार कर लोगो को डराया जा रहा हैं उससे किसी भी भारतीय नागरिक को डरने की बिल्कुल जरुरत नहीं हैं। सीएम योगी ने यह बात जागरण मंच द्वारा सीएए के समर्थन में चलाये जा रहे अभियान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहीं। यहाँ सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस द्वारा इस कानून के बनते ही देश भर में झूठ फैलाकर एवं दुष्प्रचार कर लोगो को भ्रमित किया जाने लगा, जिसे पूरे देश ने देखा। इस झूठ के चलते हम लोगो के बीच जाकर नागरिकता कानून की वास्तविकता से अवगत करा रहें हैं।


1955 में बना था नागरिकता कानून

सीएम योगी ने कहा की नागरिकता कानून वर्ष 1955 में तत्कालीन सरकार द्वारा बनाया गया था। जिसमें किसी भी विदेशी को 11 साल भारत में शांति पूर्ण तरीके से रहने के बाद कुछ शर्तो के साथ देश की नागरिकता मिलती थी। उसी कानून में मोदी सरकार ने संसोधन कर बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर उपेक्षा और अत्याचार का शिकार होने वाले हिन्दू, सिख,बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के लोगो को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया हैं, नाकि किसी भारतीय नागरिक की नागरिकता छीनने का।यह कानून भारत के हित का है। भाजपा ने जो कानून बनाया हैं, उसकी बुनियाद नेहरू-लियाकत अली के समझौते पर रख दी गई थी। नेहरू लियाकत के बीच हुए समझौते में तय हुआ था की दोनों देश अपने यहाँ रहने वाले अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करेगी और सभी प्रकार से संरक्षण देंगे। लेकिन पाकिस्तान ने इस समझौते का अंत कर दिया। पाकिस्तान में स्वतंत्रता के समय करीब 23 प्रतिशत हिन्दू थे, लेकिन आज 1 प्रतिशत से भी कम रह गए हैं। वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिन्दुओं के साथ अत्याचार कर उन्हें जबरन मुसलमान बनाया गया या उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। उन अल्पसंख्यक हिन्दुओं, सिखों, जैन, इसाई, पारसी आदि को संरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार ने यह कानून बनाया हैं।

कांग्रेस फैलाती हैं झूठ

उन्होंने वामपंथ को आड़े हाथो लेते हुए कहा की वामपंथ झूठ की अवधारणा पर काम करती हैं। कांग्रेस आज उसी वामपंथ की अवधारणा पर चल रहा है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ देश मे राफेल जैसे मुद्दों पर झूठ बोलकर देश को गुमराह किया था । लेकिन चुनावो के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले के जरिए कांग्रेस के चेहरे को बेनकाब करते हुए करारा तमाचा मारते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय झूठ फैलाया था।



संविधान की हत्या करने वाले दे रहे संविधान बचाने का नारा

योगी ने कहा- जिस कांग्रेस ने एक परिवार और एक व्यक्ति को सत्ता में बनाये रखने के लिए 1975-76 में आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की आज वही कांग्रेस देश के संविधान को बचाने की बात करती है। उन्होंने कहा की कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून का दुष्प्रचार कर देश की छवि को दुनिया में धूमिल करना चाहती है। आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनाने की राह पर है और कांग्रेस अपने साथियों के साथ भारत की छवि को धूमिल करने में जुटी हुई है।

भारत माता की प्रतिमूर्ति थी राजमाता

सीएम योगी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जिक्र करते हुए की वह साक्षात् भारत माता की प्रतिमूर्ति थी। उन्हें देख ऐसा लगता था की जैसे ईश्वर ने धरा स्वयं उनका रूप लेकर भारत माता की सेवा के लिए आई हो । उन्होंने भारत की आजीवन समर्पण भाव से सेवा की।

शहर में निकली जनजागरण रैली

नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में निकाली गई रैली में युवा, बजुर्ग, महिलाओ सहित भरी संख्या में लोगो ने भाग लिया। यह रैली अचलेश्वर से शुरू होकर इन्दरगंज चौराहा, दालबाजार, नयाबाजार होते हुए हुजरात चौराहा से बैण्ड मार्केट होते हुए दौलतगंज से महाराज बाड़ा पहुंचेगी। महाराजबाड़ा से सराफ बाजार होते हुए गश्त का ताजिया, राममंदिर से ऊॅट पुल होते हुए जिला न्यायालय रोड से इन्दरगंज चौराहा और जीवाईएमसीए ग्राउण्ड पर रैली का समापन हुआ।

इस अवसर पर कप्तान सिंह सोलंकी पूर्व राज्यपाल हरियाणा , विवेक शेजवलकर सांसद ग्वालियर , माया सिंह पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन, जयभान सिंह पवैया पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन, सहित आमजन शामिल हुए।

Updated : 14 Jan 2020 1:22 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top