Home > Lead Story > झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री मांझी की पार्टी एनडीए के साथ चुनाव मैदान में!

झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री मांझी की पार्टी एनडीए के साथ चुनाव मैदान में!

झारखंड की एक दर्जन सीटों पर मांझी-भुइयां वोट निर्णायक

झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री मांझी की पार्टी एनडीए के साथ चुनाव मैदान में!
X

आजसू के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत प्राय:तय

गया। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में वापसी की संभावना है। झारखंड विधानसभा चुनाव में हम पार्टी के वोट बैंक को एनडीए में "ट्रांसफर"कराने के लिए घटक दल आल इंडिया झारखंड स्टूडेंटस यूनियन (आजसू)को माध्यम बनाया जा सकता है। ऐसे में झारखंड विधानसभा चुनाव मैदान में मतदाताओं के बीच हम पार्टी एनडीए गठबंधन के बैनर तले नजर आ सकती है।

एनडीए के घटक दल आल इंडिया झारखंड स्टूडेंटस यूनियन(आजसू) के साथ गठबंधन कर हम के झारखंड विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है।

राजनैतिक सूत्रों के अनुसार इसके पीछे झारखंड की एक दर्जन सीटों पर मांझी/भुंइया वोट बैंक का निर्णायक स्थिति में होना एक बड़ा कारण माना जा रहा है। यदि झारखंड में हम पार्टी का आधार वोट बैंक एनडीए में ट्रांसफर हो जाता है तो उसका असर बिहार विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री सह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने रविवार को एक समाचार एजेंसी के साथ विशेष बातचीत में खुलासा किया कि हम पार्टी झारखंड में आजसू के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने बताया कि आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो के साथ व्यक्तिगत संबंध के कारण गठबंधन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अंतिम दौर की बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या को लेकर दोनों दलों के बीच कोई टकराव नहीं है। मांझी ने पूछे जाने पर कहा कि झारखंड में हम महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। ऐसे में महागठबंधन के अन्य दल झारखंड में विधानसभा चुनाव में कैसे शामिल होंगे?यह निर्णय झारखंड महागठबंधन के नेतृत्व को तय करना है।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने इस बात से साफ इंकार किया कि बिहार में हम एनडीए के घटक के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी। हम के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ धीरेंद्र मुन्ना, जिलाध्यक्ष टुटु खान, वरिष्ठ नेता रोमित सहित कई अन्य नेता इस मौके पर उपस्थित थे। (हि.स.)

Updated : 28 July 2019 2:48 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top