Home > Lead Story > 'फेनी', इतने किमी रफ्तार से ओडिशा को करेगा हिट, जानें

'फेनी', इतने किमी रफ्तार से ओडिशा को करेगा हिट, जानें

फेनी, इतने किमी रफ्तार से ओडिशा को करेगा हिट, जानें
X

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उमड़ रहा चक्रवाती तूफान 'फेनी' अगले 12 घंटे में विकराल रूप धारण कर लेगा। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि माना जा रहा है कि यह तूफान 205 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ्तार से ओडिशा की धरती से टकरा सकता है। ताजा जानकारी के अनुसार, तूफान फेनी अभी आंध्रप्रदेश के समुद्री तट से टकरा गया है। और जल्द ही ओडिशा में प्रवेश करेगा।

भारतीय सेना की सदर्न कमांड ने नौसेना सभी नेवल स्टेशनों पर नौसेना के जवानों और अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है। आईएनएस देगा और आईएनएस राजाली को ज्यादा प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त ज्यादा प्रभावित इलाकों में लोगों खाने व अन्य जरूरत की वस्तुएं भी नौसेना द्वारा लगातार उपलब्ध कराई जाएगी। इसके शुक्रवार दोपहर तक ओडिशा के तट पर गोपालपुर और चांदबली के बीच से गुजरने की आशंका है। चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि 'फानी' इस समय दक्षिण-पूर्व व निकटवर्ती दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर है।

Updated : 1 May 2019 12:48 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top