Home > Lead Story > महाराष्ट्र : भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए फडणवीस

महाराष्ट्र : भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए फडणवीस

मुंबई/वेब डेस्क। विधानभवन परिसर में बुधवार को हुई भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील और वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने हाथ उठाकर अनुमोदन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना मौजूद थे। वहीं शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक गुरुवार को होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। (हि.स.)

Updated : 30 Oct 2019 1:28 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top