Home > Lead Story > 15 साल पुराने पिटे हुए मोहरे हैं दिग्विजय सिंह : उमा भारती

15 साल पुराने पिटे हुए मोहरे हैं दिग्विजय सिंह : उमा भारती

15 साल पुराने पिटे हुए मोहरे हैं दिग्विजय सिंह : उमा भारती
X

भोपाल। प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट पर भाजपा अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को काफी पहले अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। दिग्विजय सिंह भोपाल क्षेत्र में सक्रिय हो चुके हैं, जबकि भाजपा में अभी तक अटकलों का दौर चल रहा है। ऐसे में रविवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती का दिग्विजय सिंह को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आज टीकमगढ़ में मीडिया से बातचीत में कहा कि दिग्विजय सिंह 15 साल पुराने पिटे हुए मोहरे हैं और उन्हें भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता हरा सकता है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 2003 के चुनाव में भाजपा ने उमा भारती के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा था और लगातार 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह की सरकार को उखाड़ फेंका था। अब भोपाल से दिग्विजय सिंह के सामने उमा भारती और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम की मीडिया में चल रहा है। इसी बीच रविवार को उमा भारती ने टीकमगढ़ में मीडिया से चर्चा में कहा कि वह टिकट की दौड़ में नहीं हैं। कहा कि वे चुनाव नहीं लडऩे का ऐलान पहले ही कर चुकी हैं, इसलिए वे कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ेंगी। दिग्विजय सिंह को तो बीजेपी का छोटा सा कार्यकर्ता ही हरा देगा। उनके लिए तो मौजूदा सांसद अलोक संजर ही काफी हैं।

Updated : 14 April 2019 3:08 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top