Home > Lead Story > कांग्रेस के घोषणा पत्र पर राज्यवर्धन राठौड़ जमकर बरसे, कहा - 370 हटा कर रहेंगे

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर राज्यवर्धन राठौड़ जमकर बरसे, कहा - 370 हटा कर रहेंगे

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर राज्यवर्धन राठौड़ जमकर बरसे, कहा - 370 हटा कर रहेंगे
X

नई दिल्ली/जयपुर। जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन राठौड़ गुरुवार को फेसबुक पर लाइव आए। उन्होंने इस लाइव के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र पर जमकर निशाना साधा। इस लाइव की सबसे खास बात रही कि उन्होंने शूटिंग करते हुए लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी ताकत हैं जो देश को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में लिखा है कि हम 370 नहीं हटाने देंगे, लेकिन हम उसको हटा कर रहेंगे। कश्मीर को पूरे देश के अंदर शामिल करके रहेंगे। जरुरत नहीं है 370 की अब। जिस समय जरूरत थी वो बात खत्म हो गई, अब हटने का समय है।

राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश के साथ धोखा पत्र है। सेना से बार-बार कौन सवाल करता है। सेना से सबूत मांगते हैं। आतंकियों को मजबूती देते हैं। ये कश्मीर में समस्या किसने खड़ी की। ये नेहरू ने शुरू की। क्योंकि पूरे देश को जोड़ने का काम सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया। पूरे देश को जोड़ने का काम किया। सिर्फ कश्मीर का मामला नेहरू ने अपने पास रखा। सारा देश एक राष्ट्र बन गया और कश्मीर समस्या बन गया। जब भारत युद्ध में जीत रहा था, किसने कहा था कि यूएन में चले जाओ। कभी कोई मजबूत राष्ट्र भागता है यूएन के पास। हम तो मजबूत राष्ट्र थे। हम तो उस युद्ध में जीत रहे थे। लेकिन नेहरू चले गए, क्योंकि कश्मीर का मामला था। वो ही उससे ताल्लुक रखते हैं। तो पूरे देश एक हो गया, कश्मीर अलग निकल गया। उस वक्त लगाई गई धारा 370 वही समस्या बनी हुई है। कांग्रेस अपने धोखा पत्र में कहती है कि हम इसको नहीं हटाने देंगे। जिससे ये समस्या हमेशा के लिए बनी रहे। राठौड़ ने कहा कि भाजपा की सरकार और मोदी जी इस देश को एक राष्ट्र, अलग-अलग प्रांत नहीं। एक राष्ट्र मजबूत राष्ट्र बनाना चाहते हैं। हम वो बनाके रहेंगे।

इसके साथ ही राठौड़ ने कहा कि ये कहते है आर्म फोर्स स्पेशल पॉवर एक्ट को हम कमजोर बनाएंगे। उसके अंदर जो कानून सेना को मजबूती देते हैं उसे कमजोर बनाएंगे। हमारे सैनिक पूरे राजस्थान से जाते हैं जब वो कल आतंकियों को अरेस्ट करेंगे तो एक बार सोचेंगे कि मैं इसको अरेस्ट कैसे करूं कल को मुझे सजा हो जाए। जेल में डाल देगी सरकार। ये सैनिकों को जेल में डालने वाला कानून सिर्फ कांग्रेस ही बना सकती है।

Updated : 19 April 2019 9:54 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top