Home > Lead Story > कांग्रेस ने विकास की जगह भ्रष्टाचार को बढ़ाया : अमित शाह

कांग्रेस ने विकास की जगह भ्रष्टाचार को बढ़ाया : अमित शाह

कांग्रेस ने विकास की जगह भ्रष्टाचार को बढ़ाया : अमित शाह
X

गुवाहाटी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों के बहाने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्वोत्‍तर में फूट डालो, राज करो की नीति अपनाई। यही नहीं नॉर्थ ईस्ट में आतंकवाद की समस्या को सुलझाने के बजाए कांग्रेस ने इसे और फैला दिया। यह बात नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रैटिक अलायंस (नेडा) की बैठक को संबोधित करते हुए कही। गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि असम ही नहीं पूरे देश को विदेशी घुसपैठियों से मुक्‍त कराया जाएगा और इसके लिए योजना तैयार की जा रही है।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से 2014 तक कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट में भाषा, जाति, संस्कृति, क्षेत्र विशेष के आधार पर झगड़े पैदा करने का काम किया। इससे पूरा नॉर्थ ईस्ट अशांति का गढ़ बन गया। यहां विकास की जगह भ्रष्टाचार को अहम जगह देने का काम कांग्रेस ने किया। उन्‍होंने कहा कि नार्थ ईस्ट के राज्यों ने NRC पर चिंता व्यक्त की है कि काफी लोग छूट गए हैं, इसलिए और ज्‍यादा गहनता से काम होना चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मैं आप सभी को आस्वस्त करना चाहता हूं कि एक भी घुसपैठिया असम के अंदर रह भी नहीं पाएगा और दूसरे राज्य में घुस भी नहीं पाएगा। हम सिर्फ असम को घुसपैठियों से मुक्त करना नहीं चाहते बल्कि पूरे देश को घुसपैठियों से मुक्त करना चाहते हैं। इसके लिए योजना भी तैयार की जा रही है। त्रिपुरा में तीन चौथाई बहुमत मिलने के बाद भी हमारे सहयोगी वहां की सरकार में मंत्री बने हैं। यह बताता है कि नेडा किस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Updated : 9 Sep 2019 2:08 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top