Home > Lead Story > राम मंदिर पर फैसला सुनाने के बाद सीजेआई ने पत्नी के साथ किए मां कामाख्या के दर्शन

राम मंदिर पर फैसला सुनाने के बाद सीजेआई ने पत्नी के साथ किए मां कामाख्या के दर्शन

राम मंदिर पर फैसला सुनाने के बाद सीजेआई ने पत्नी के साथ किए मां कामाख्या के दर्शन
X

गुवाहाटी/वेब डेस्क। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई ने सोमवार को पत्नी के साथ सुविख्यात शक्तिपीठ मां कामाख्या देवी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

राम जन्म भूमि विवाद पर ऐतिहासिक फैसला करने के बाद चीफ जस्टिस रविवार को असम पहुंचे। उन्होंने सोमवार सुबह नीलांचल पहाड़ पर स्थित मां कामाख्या देवी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उनकी पत्नी भी उनके साथ थीं।

सीजेआई के मंदिर पहुंचते ही कामरूप महानगर जिला उपायुक्त विश्वजीत पेगू, राजस्व चक्र अधिकारी दामोदर बर्मन, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार सहित अन्य कई प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गोगोई के साथ मां कामाख्या का दर्शन करने न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे भी पहुंचे। उन्होंने भी मां कामाख्या से आशीर्वाद लिया।

उल्लेखनीय है कि सीजेआई रविवार को गुवाहाटी के माछखवा स्थित प्रागज्योतिष संस्कृत प्रकल्प में एक ग्रंथ के विमोचन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। (हि.स.)

Updated : 12 Nov 2019 12:20 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top