Home > Lead Story > केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन
X

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार का आज बेंगलुरू में निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता 59 वर्षीय श्री कुमार पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे।

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने ट्वीट कर अनंत कुमार के निधन की जानकारी दी। उनके निधन की खबर आने के बाद प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण समेत तमाम मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने गहरा शोक जताया है।

अनंत कुमार भाजपा संगठन में अगली पंक्ति के एक वरिष्ठ नेता थे। मोदी मंत्रिमंडल में मई 2014 में उन्हें रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का दायित्व दिया गया। इसके साथ ही संसदीय कार्य मंत्रालय का महत्वपूर्ण दायित्व भी उनके पास था।

अनंत कुमार वाजपेयी मंत्रिमंडल में भी मंत्री रहे थे।

Updated : 14 Nov 2018 3:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top