Home > Lead Story > पुंछ में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में बीएसएफ जवान सहित बच्ची की मौत, 5 नागरिक और जवान घायल

पुंछ में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में बीएसएफ जवान सहित बच्ची की मौत, 5 नागरिक और जवान घायल

पुंछ में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में बीएसएफ जवान सहित बच्ची की मौत, 5 नागरिक और जवान घायल
X

जम्मू। पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर सोमवार सुबह से पाकिस्तानी सेना लगातार तीसरे दिन भी संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रही है। इसमें पांच वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। इनमें पांच स्थानीय नागरिक व पांच सुरक्षाबलों के जवान हैं। भारतीय सुरक्षाबल भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जबाव दे रहे हैं।

पाकिस्तानी सेना शाहपुर, मनकोट, कृष्णा घाटी और केरनी सेक्टर में रिहायशी इलाकों व भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी कर रही है। पुंछ जिले की नियत्रंण रेखा पर पाक द्वारा की जा रही इस गोलीबारी में पांच वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई हैं जबकि सेना का एक जवान, बीएसएफ के चार जवान तथा पांच स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं। घायल नागरिकों में से एक की पहचान मोहम्मद शरीफ के रूप में की गई है जबकि खबर लिखे जाने तक अन्य नागरिकों व जवानों की पहचान नहीं हो पाई थी। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उनका इलाज जारी है।

पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना भी करारा जवाब दे रही है। समाचार लिखने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। पाक द्वारा की गई गोलीबारी के कारण प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा के पांच किलोमीटर के दायरे के अंदर आते सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

Updated : 1 April 2019 8:25 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top