Home > Lead Story > बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली में निधन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली में निधन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली में निधन
X

नई दिल्ली। तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ मिश्रा का आज दिल्ली में निधन हो गया। लंबी बीमारी से जूझ रहे जगन्नाथ मिश्रा आज सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे यह दुनिया छोड़ चले गए। मिश्रा के निधन की जानकारी मिलते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार में उनके चाहने वाले गम में डूब गए हैं।

जगन्नाथ मिश्रा जमीन से जुड़े नेता थे। बिहार की जनता में मजबूत पकड़ और सियासी दाव-पेंच में महारत हासिल मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। पहली बार वर्ष 1975 में , दूसरी बार 1980 में और आखिरी बार वह 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

वह 90 के दशक में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। राजनीति में आने से पहले जगन्नाथ मिश्रा लेक्चरर थे। उन्होंने बिहार यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी। अर्थशास्त्र का प्रोफेसर रहते हुए उन्होंने 40 के करीब रिसर्च पेपर तैयार किए थे।

Updated : 19 Aug 2019 8:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top