Home > Lead Story > रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों को दीपावली का ईनाम, 78 दिन का मिलेगा बोनस

रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों को दीपावली का ईनाम, 78 दिन का मिलेगा बोनस

रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों को दीपावली का ईनाम, 78 दिन का मिलेगा बोनस
X

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (हि.स.)। सरकार ने रेल कर्मचारियों को दिपावली का तोहफा देते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी 78 दिन का बोनस देने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इस आशय के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी प्रदान की है।

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेसवार्ता कर कहा कि उनकी सरकार ने लगातार छठे साल रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का फैसला किया है। इससे 2024 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को काम करने की प्रेरणा मिलती है और वह अधिक ताकत से देश सेवा के प्रयास में लगते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अनूप/बच्चन

Submitted By: Anoop Sharma Edited By: Jitendra Bachchan Published By: Jitendra Bachchan at Sep 18 2019 5:05PM

Updated : 21 Sep 2019 1:13 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top