Home > Lead Story > रामराज्य जैसी दिखी अयोध्या तीन लाख दीपों से जगमगाई

रामराज्य जैसी दिखी अयोध्या तीन लाख दीपों से जगमगाई

रामराज्य जैसी दिखी अयोध्या तीन लाख दीपों से जगमगाई
X
Image Credit : Twitter ANI UP

अयोध्या। छोटी दीपावली के मौके पर दीपों से जगमगाती अयोध्या पूरी तरह रामराज्य जैसी दिख रही है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक, बिहार के राज्यपाल लालजी टण्डन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी किम जूंग सूक ने नयाघाट पर सरयू की महाआरती करने के बाद दीप प्रज्जवलित किया। इसके साथ ही अयोध्या के सभी घाटों पर रखे करीब साढ़े तीन लाख दीपक जगमगा उठे। दीपोत्सव में अवध विश्व विद्यालय के छात्रों का विशेष योगदान है। अवध विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित अपने छात्रों की टीम के साथ लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक सरयू के 12 घाटों पर रखे साढ़े तीन लाख दीपक जलाये गये। इस प्रकार विश्व रिकार्ड भी बन गया है। इसके बाद लेजर शो और वॉटर शो का भी आयोजन किया गया।

गौरतलब हो कि पिछले साल दीपोत्सव में 1 लाख 82 हजार दीप जलाए गये थे। इस बार सरयू घाट पर दीपों का ये रिकॉर्ड भी टूट गया है। यह दीपक करीब एक घंटे तक जलेंगे। मुख्यमंत्री के साथ दर्जन भर कैबिनेट मंत्री, विहिप के शीर्ष पदाधिकारी, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, दिगम्बर अखाड़ा के महंत सुरेश दास मुख्यमंत्री के साथ मौजूद हैं।

Updated : 10 Nov 2018 3:14 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top