Home > Lead Story > महाराष्ट्र में जोश बरकार, हरियाणा में पड़ा ठंडा

महाराष्ट्र में जोश बरकार, हरियाणा में पड़ा ठंडा

महाराष्ट्र में जोश बरकार, हरियाणा में पड़ा ठंडा
X

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। महाराष्ट्र में इस दफा लगभग पिछली बार के बराबर ही मतदान हुआ। जबकि, हरियाणा में मतदाताओं के बीच पिछली बार के मुकाबले जोश थोड़ा कम नजर आया। कुछेक स्थानों पर हिंसक घटनाएं भी हुईं, हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

महाराष्ट्र में शुरुआती चार घंटों में मतदान केवल 12 फीसदी के आसपास रहा। इसके बाद अगले दो घंटे में मतदान में तेजी आई और दोपहर 1:00 बजे तक करीब 21 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राज्य में 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में पिछली बार 63.38 फीसदी मतदान हुआ था और इस बार भी 63 फीसदी के आसपास ही रहा।

वहीं, हरियाणा में इस दफा पिछली बार की तुलना में कम मतदान हुआ। करनाल में मतदान काफी धीमा रहा। यहां शाम 4 बजे तक 39.3 प्रतिशत लोगों ने ही वोट डाला। इस सीट से मुख्यमंत्री मनोहर लाल उम्मीदवार हैं। इसके अलावा पानीपत, सोनीपत, उचाना कलां, रोहतक, पटौदी, गुड़गांव, नुंह, बडखल और फरीदाबाद में भी मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा। राज्य में 105 महिलाओं समेत 1,169 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में पिछली बार 76.54 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि इस बार केवल 65 फीसदी ही दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मतदान के दौरान किसान समर्थक संगठन स्वाभिमानी पक्ष के उम्मीदवार देवेंद्र भूयार को गोली मारकर घायल कर दिया। तीन हमलावरों ने पहले उन्हें कार से बाहर निकालकर उनके साथ मारपीट की और उसके बाद गोली मारी दी। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे थे और चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे। बाद में हमलावरों ने भूयार की कार में आग लगा दी। भूयार मोरशी सीट से चुनाव मैदान में हैं। पुलिस निरीक्षक मारुति गेदाम ने बताया कि भूयार को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। इसके अलावा पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ में शिवसेना और एनसीपी के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस घटना में एनसीपी के एक नेता घायल हो गए।

हरियाणा के नूंह में सुबह 8.45 बजे के आसपास कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर पथराव किया गया। हालांकि, सुरक्षाबलों ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया। नूंह में भाजपा नेता जाकिर हुसैन और कांग्रेस के आफताब अहमद मैदान में हैं। इसके अलावा मेवात जिले के चार बूथों और मलाका गांव के एक मतदान केंद्र पर भी हल्की झड़पें हुईं।

ष्ट्र

9:00 बजे सुबह- 6.5 %

11:00 सुबह- 12.27 %

1:00 बजे दोपहर- 21.07 %

3:00 बजे शाम- 43.78 %

4:00 बजे शाम- 44 %

6:00 बजे शाम- 63 फीसदी

हरियाणा

9:00 बजे सुबह- 7.44%

11:00 सुबह- 22.40 %

1:00 बजे दोपहर- 35%

3:00 बजे शाम- 41.13 %

4:00 बजे शाम- 51 %

6:00 बजे शाम- 62 %

Updated : 22 Oct 2019 8:48 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top