Home > Lead Story > #AisanGames2018 : ब्रिज स्पर्धा में प्रणब और शिभंत ने भारत को दिलाया 15वां स्वर्ण
#AisanGames2018 : ब्रिज स्पर्धा में प्रणब और शिभंत ने भारत को दिलाया 15वां स्वर्ण
Swadesh Digital | 1 Sep 2018 9:56 AM GMT
X
X
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन खेलों के 14वें दिन भारत के प्रणब बर्धन और शिभंत सरकार ने भारत को 15वां स्वर्ण पदक जीता। प्रणब और शिभंत ब्रिज (ताश) में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। इन दोनों ने फाइनल में 384 का स्कोर किया।
चीन के लिक्सिन येंग और गेन्ग चेन ने 378 के स्कोर के साथ स्पर्धा का रजत पदक जीता। जबकि इंडोनेशिया के हेंकि लासुत व फ्रेडी इडी ने 374 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमित पंघल ने 49 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में रियो ओलम्पिक-2016 के स्वर्ण पदक विजेता उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामाटोव 3-2 से मात देकर आज भारत के लिए 14वां स्वर्ण पदक जीता था।
Updated : 1 Sep 2018 3:40 PM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire