Home > राज्य > अन्य > अशोक गहलोत बने राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री

अशोक गहलोत बने राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री

अशोक गहलोत बने राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री
X

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी कांग्रेस पार्टी की नई सरकार का सोमवार को प्रसिद्ध अल्बर्ड हाल में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल कल्याण सिंह ने दोनों नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। गहलोत राजस्थान के 22वें निर्वाचित मुख्यमंत्री बने हैं।

साेमवार को शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर के प्रथम पूज्य मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की। कांग्रेस की नई सरकार में फिलहाल केवल दो ही लोगों ने शपथ ली है। मंत्रिमंडल को लेकर रस्साकशी जारी है। लिहाजा आज किसी भी विधायक को मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई।

समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमत्री मनमोहन सिंह और विपक्षी दल से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नवजोत सिंह सिद्धू, जोतिरादित्य सिंधिया, शरद पवार, कुमारी शैलजा, प्रफुल्ल पटेल, जतिन प्रसाद, अर्चना डालमिया, मल्लिकाअर्जुन खड़गे, हेमंत सोरेन, राजबब्बर, आनंद शर्मा, कनिमोझी, और भुपिंदर हुड्डा समेत महागठबंधन के कई नेता मौजूद थे। समारोह अल्बर्ड हाल में पहली बार आयोजित हुआ है। इससे पहले राजभवन और जनपथ में शपथ ग्रहण समारोह होते रहे हैं। (हिस)

Updated : 29 Dec 2018 8:36 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top