Home > Lead Story > कर्नाटक सरकार पर छाए संकट के बादल, कांग्रेस के सभी मंत्रियों ने दिया पद से इस्तीफा

कर्नाटक सरकार पर छाए संकट के बादल, कांग्रेस के सभी मंत्रियों ने दिया पद से इस्तीफा

कर्नाटक सरकार पर छाए संकट के बादल, कांग्रेस के सभी मंत्रियों ने दिया पद से इस्तीफा
X

बेंगलुरु। कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। 13 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार को बचाने की हर संभव प्रयास जारी हैं। निर्दलीय विधायक नागेश ने अपना मंत्रीपद छोड़ दिया है, उन्होंने सोमवार सुबह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ नागेश ने कांग्रेस-JDS सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की राज्यपाल को भी चिट्ठी लिख दी है। इस बीच उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह स्पेशल फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना हो गए है। इस बीच खास बात ये है कि बीएस. येदियुरप्पा के PA. उन्हें फ्लाइट में बैठाकर मुंबई ले जा रहे थे।

-कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि सरकार बचाने के लिए मंत्रियों का इस्तीफा, नाराज विधायकों को कैबिनेट में जगह देंगे।

- कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कर्नाटक सरकार में कांग्रेस के मंत्रियों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया, हम इसके लिए उनका धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

- कर्नाटक कांग्रेस के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।

- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि कर्नाटक में आज जो कुछ हो रहा उससे बीजेपी का कोई संबंध नहीं है, हमने कभी भी इस तरह से किसी पर दवाब बनाया।

अमेरिका की यात्रा छोड मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी रविवार को बेंगलुरु लौट आए हैं। बागी विधायकों को मनाने के लिए गठबंधन सरकार की ओर से उन्हें मंत्री पद देने का वादा किया गया है। उनके क्षेत्र को स्पेशल पैकेज देने का आश्वासन भी दिया जा रहा है। कांग्रेस के 10 और जेडीएस के 3 विधायकों ने ये ऑफर ठुकरा दिया है। ऐसे में अब गठबंधन सरकार ने आखिरी दांव चला दिया है। सूत्रों ने बताया कि सियासी संकट से बचने के लिए कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार अपने मंत्रियों से भी इस्तीफे दिलवा सकती हैं।

Updated : 8 July 2019 9:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top