Home > Lead Story > आतंक को हराकर ही हम दम लेंगे ये हमारा संकल्प : प्रधानमंत्री

आतंक को हराकर ही हम दम लेंगे ये हमारा संकल्प : प्रधानमंत्री

आतंक को हराकर ही हम दम लेंगे ये हमारा संकल्प : प्रधानमंत्री
X
Image Credit : Ani Tweet

लातूर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव 11 अप्रैल को है। सभी राजनीतिक दल भारी गर्मी में भी प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र पहुंचे। उन्होंने यहां सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महाराष्ट्र की धरती के शूरवीरों ने जिस प्रकार से स्वाभिमानी और शक्तिशाली राष्ट्र की कल्पना की थी, आज उसी रास्ते पर भारत चल पड़ा है।

इस भयंकर ताप में आप जो तपस्या कर रहे हैं उसको मैं बेकार नहीं जाने दूंगा। इसे मैं ब्याज समेत विकास करके लौटाऊंगा। आपका ये आशीर्वाद ही है जो मुझे निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है। अंत्योदय हमारा दर्शन है। और सुशासन हमारा मंत्र है। इसी भावना पर नए भारत के निर्माण के लिए हम देश के हर नागरिक की भागीदारी चाहते हैं। आतंकवादियों के अड्डे पर घुसकर मारेंगे ये नए भारत की नीति है।

आतंक को हराकर ही हम दम लेंगे ये हमारा संकल्प है। जम्मू कश्मीर में राष्ट्रवादियों के मन में हमने नया विश्वास जगाया है। नक्सलियों और माओवादियों से मुक्त भारत हमारा संकल्प है। हमारे 5 वर्ष की सबसे बड़ी कमाई है, विश्वास जो हुआ उसके लिए भी आपका ये चौकीदार याद आता है और जो होना चाहिए उसकी भी जिम्मेदारी मेरी ही हिस्से में है

काँग्रेस कह रही हैं हिंसा वाले इलाकों में सैनिकों को मिले विशेष अधिकार को वो वापस ले लेंगे। पाकिस्तान भी तो यही चाहता है। कांग्रेस कह रही है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 कभी नहीं हटाई जाएगी। जो बात कांग्रेस का ढकोसला पत्र कह रहा है, वही बात पाकिस्तान भी कह रहा है। कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि हम देशद्रोह का कानून हटाएंगे, अरे मैं कहता हूं कि पहले दर्पण में जाकर अपना मुंह देखो।

आप कांग्रेस वाले ही थे जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे का नागरित्व छीन लिया था, उनका मतदान करने का अधिकार छीन लिया था। जम्मू कश्मीर में 2 प्रधानमंत्री की बात करने वाले लोग क्या जम्मू-कश्मीर के हालात सुधार पाएंगे? इनकी सच्चाई देश के हर व्यक्ति को समझनी चाहिए। अपने वोट बैंक और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन लोगों ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है।

कांग्रेस के लोग कहते हैं कि भारत ने पाकिस्तान का कोई विमान नहीं मारा। कांग्रेस को देश की सेना से कितने सबूत चाहिए? जिनको सरकार पर भरोसा नहीं है, अपने वीर जवानों पर भरोसा नहीं है, तो ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देना जरूरी है।

Updated : 9 April 2019 6:48 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Amit Senger

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top