Home > विदेश > भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर वर्ल्ड बैंक ने किया यह दावा

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर वर्ल्ड बैंक ने किया यह दावा

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर वर्ल्ड बैंक ने किया यह दावा
X

वॉशिंगटन। विश्व बैंक ने बेहतर निवेश और निजी खपत के दम पर भारत को सबसे तेजी से बढती हुई प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था बने रहने का दावा किया है। वर्ल्ड बैंक ने बताया कि आने वाले तीन साल तक भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.50 पर्सेंट रह सकती है। वर्ल्ड बैंक की यह रिपोर्ट नरेन्द्र मोदी सरकार के लिए राहत लेकर आई है। क्योंकि केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के आंकड़े सामने आने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 में भारत की ग्रोथ 7.20 पर्सेंट रह सकती है। वर्ष 2021 तक भारत की आर्थिक वृद्धि दर चीन के 6 पर्सेंट की तुलना में डेढ़ पर्सेंट अधिक होगी। 2018 में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 6.60 पर्सेंट रही है। इस दर के गिरकर 2019 में 6.20 पर्सेंट, 2020 में 6.10 पर्सेंट और 2021 में 6 पर्सेंट पर आने का अनुमान जताया है। इसी के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।

Updated : 6 Jun 2019 3:50 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top