Home > विदेश > अमेरिका भारत में छह परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगायेगा

अमेरिका भारत में छह परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगायेगा

अमेरिका भारत में छह परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगायेगा
X

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका और भारत ने बुधवार को भारत में छह अमेरिकी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण सहित सुरक्षा और नागरिक परमाणु सहयोग को मजबूत करने पर आपसी सहमति व्यक्त की। दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान में उपरोक्त बाते कही । वाशिंगटन में दो दिनों की बातचीत के बाद डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन भारत की ऊर्जा जरुरतों की आपूर्ति को लेकर गंभीर है इसी को लेकर अमेरिकी प्रशासन भारत में छह परमाणु आधारित संयत्र लगायेगा।

वार्ता में भारत के विदेश सचिव विजय गोखले और अमेरिका की तरफ से हथियार नियंत्रण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अमेरिकी राज्य की अंडरस्क्रेटरी एंड्रिया थॉम्पसन ने हिस्सा लिया । संयुक्त बयान में कहा गया, " भारत में छह अमेरिकी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना सहित द्विपक्षीय सुरक्षा और असैन्य परमाणु सहयोग को मजबूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध है। अपनी ऊर्जा जरुरतों की पूर्ति के लिए भारत को दशकों से परमाणु ऊर्जा संयत्र की आवश्यकता थी।

उल्लेखनीय है कि पिट्सबर्ग स्थित वेस्टिंगहाउस सालों से भारत में रिएक्टर बनाने के लिए बातचीत कर रहा है, लेकिन भारत के परमाणु दायित्व कानून की वजह से प्रगति धीमी रही है।भारत 2024 तक एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को जीवाश्म ईंधन से दूर करने के लिए अपनी परमाणु क्षमता को तीन गुना करने की योजना बना रहै है। पिछले अक्टूबर में, भारत और रूस ने नई दिल्ली में अपने नेताओं के बीच शिखर वार्ता के बाद भारत में एक नई साइट पर छह और परमाणु रिएक्टर बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था ।

Updated : 14 March 2019 5:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top