Home > विदेश > टाटा स्टील के वेल्स स्थित प्लांट में धमाके, दो घायल

टाटा स्टील के वेल्स स्थित प्लांट में धमाके, दो घायल

टाटा स्टील के वेल्स स्थित प्लांट में धमाके, दो घायल
X

लंदन। साउथ वेल्स की पुलिस के अनुसार टाटा स्टील के पोर्ट टैबलेट स्टील वर्क्स प्लांट में एक के बाद एक तीन धमाके हुए हैं, जिसमें दो लोग घायल हो गए। रात करीब 3.30 बजे धमाकों से सारा वातावरण गूंज उठा। सोशल मीडिया पर संबंधित फोटो भी पोस्ट की गई है।

धमकाें में आग की लपटें और धुएं का गुबार उठते देखा गया। इस मामले में टाटा स्टील ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। कंपनी आपातकाल सेवाओं के साथ काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि प्लांट में 4000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

Updated : 26 April 2019 6:44 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top