Home > विदेश > रूसी सैनिक ने आठ सहकर्मियों की हत्या की

रूसी सैनिक ने आठ सहकर्मियों की हत्या की

रूसी सैनिक ने आठ सहकर्मियों की हत्या की
X

मास्को। सेना के एक जवान ने साइबेरिया के एक मिलिट्री बेस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर आठ सहकर्मियों की हत्या कर दी। इस गोलीबारी में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। यह घटना शुक्रवार शाम की बताई गई है।

सीएनएन की रिपोर्ट के स्थानीय समयानुसार शाम 6ः20 बजे जवान ने चीता शहर के निकट मिलिट्री बेस पर अपने सहकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसके बाद आरोपित रामिल शमसुतदीनोव को हिरासत में ले लिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। इस मामले की जांच की जा रही है।

Updated : 26 Oct 2019 5:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top