Home > विदेश > नोट्रो-डेम गिरजाघर का किया जाएगा पुनर्निर्माण : मैक्रों

नोट्रो-डेम गिरजाघर का किया जाएगा पुनर्निर्माण : मैक्रों

नोट्रो-डेम गिरजाघर का किया जाएगा पुनर्निर्माण : मैक्रों
X

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस के बहुचर्चित और एतिहासिक नोट्रो-डेम गिरिजाघर के आग से जलने को एक राष्ट्रीय त्रासदी बताया है। सोमवार को उन्होंने रुंधे गले से कहा, 'आएं, इस गिरजाघर को फिर से बनाएं।' उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी चंदे की अपील करते हुए कहा है कि गिरजाघर का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों ने फ़ायर ब्रिगेड अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की है। दुर्घटना में फ़ायर ब्रिगेड का एक अधिकारी बुरी तरह से झुलस गया है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। मुख्य अटार्नी ने गिरजाघर के जलने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि एतिहासिक नोट्रो-डेम गिरिजाघर 850 वर्ष पूर्व बना था। इसके निर्माण में 200 साल लगे थे। आग के समय भवन की मरम्मत का कार्य चल रहा था। आशंका है कि चिंगारी से आग लगी है। फिलहाल, गिरजाघर की छत पूरी तरह से खाक हो चुकी है। हादसे पर वेटिकन सहित दुनिया भर से शोक संदेश आ रहे हैं। जर्मन चांसलर एंजेला मार्कल, इंग्लैंड की प्रधान मंत्री थेरेसा में ने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में वे और उनके देश की जनता फ़्रांस के लोगों के साथ हैं।

Updated : 16 April 2019 8:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top