नासा ने नये स्पेससूट का किया अनावरण
Swadesh Digital | 16 Oct 2019 5:54 AM GMT
X
X
वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को अपने नये स्पेससूट का अनावरण किया। 2024 में होने वाले चंद्र दक्षिण ध्रुव मिशन में नासा पहली बार इसका प्रयोग करेगा।
नासा के अनुसार लाल, सफेद और नीले रंग के इस सूट को जीवनदायी बैकपैक और दबाव के परिधान से बनाया गया है। यह अंतरिक्षयात्रियों को अतिरिक्त तापमान, विकिरण, माइक्रोमीटरोयोरिड्स से बचाएगा। चंद्रमा की सतह पर बहुत अधिक जटिल कार्यों को पूरा करने में यह सूट सक्षम है।
नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन ने चंद्रमा की खोज के लिए डिजाइन किए गए महिला और पुरुष के दो स्पेस सूट की प्रतिकृति प्रस्तुति की।
Updated : 16 Oct 2019 5:54 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire