Home > विदेश > जापान : विश्व शांति के लिए भारत की भूमिका अग्रणी - पीएम मोदी

जापान : विश्व शांति के लिए भारत की भूमिका अग्रणी - पीएम मोदी

जापान : विश्व शांति के लिए भारत की भूमिका अग्रणी - पीएम मोदी
X

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। जापान दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित किया और कहा कि भारत इस समय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यहां पहुंचकर आत्मीयता का अनुभव होता है।

मोदी ने कहा, " आज पर्यावरण की सुरक्षा, आर्थिक असंतुलन दूर करने और विश्व शांति के लिए भारत की भूमिका अग्रणी है। मैं सियोल पीस प्राइज की ज्यूरी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मोदीनॉमिक्स की प्रशंसा की है। उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान करते हुए मैं यह कहना चाहूंगा कि मोदीनॉमिक्स के बजाय यह इंडोनॉमिक्स का सम्मान है।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि देश में फिलहाल 100 करोड़ से ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो रहा है। डाकिया भी अब बैंकर बन गया है। दुनिया आज मानवता की सेवा के लिए भारत के प्रयासों का गौरवगान कर रही है। भारत में जो नीतियों का निर्माण हो रहा है, जनसेवा के क्षेत्र में जो कार्य हो रहा है उसके लिए देश को सम्मानित किया जा रहा है।

उन्होंने अपनी सरकार के पिछले चार साल की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि जनधन, आधार और मोबाइल से जो पादर्शता भारत में आई है, उससे अब दुनिया के दूसरे विकासशील देश भी प्रेरित हो रहे हैं।

मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच संबंधों की जड़ें पंथ से लेकर प्रवृति तक हैं। उन्होंने कहा, " हिंदू हो या बौद्ध मत, हमारी विरासत साझा है। हमारे आराध्य से लेकर अक्षर तक में इस विरासत की झलक मिलती है।"

Updated : 29 Oct 2018 2:33 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top