Home > विदेश > इंडोनेशिया में फिर आया भूकंप

इंडोनेशिया में फिर आया भूकंप

इंडोनेशिया में फिर आया भूकंप
X

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी मलुकु प्रांत में गुरुवार सुबह 5ः16 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र मलुकु द्वीप बताया गया है। स्थानीय मीडिया के हवाले से कहा गया है कि फिलहाल कहीं से भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया है कि भूकंप का केंद्र 9.9 किलोमीटर की गहराई पर मध्य इंडोनेशिया में मलुकु प्रांत में सेरम द्वीप के पास लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है।

स्थानीय मौसम विज्ञान एवं भू-भौतिकी एजेंसी अल्फार्ट अबुबकर के अनुसार इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई है। मगर सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में भूकंप के झटके आमतौर पर महसूस किए जाते हैं। इससे पहले 14 सितम्बर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई थी। 19 सितम्बर को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 पर दर्ज की गई थी। इंडोनेशिया 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है। यह प्रशांत महासागर के बेसिन का हिस्सा है। यह क्षेत्र लगातार भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट की चपेट में है।

Updated : 26 Sep 2019 7:31 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top