Home > विदेश > इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली को मिला 2019 का नोबल शांति पुरस्कार

इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली को मिला 2019 का नोबल शांति पुरस्कार

इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली को मिला 2019 का नोबल शांति पुरस्कार
X

नई दिल्ली। नोबेल शांति पुरस्कार इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के देने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया गया है। नोबेल कमेटी ने इसकी जानकारी दी है।

नोबेल पुरस्कार जूरी ने बताया अबी अहमद अली को शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों के लिए और विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने के निर्णायक पहल के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इथियोपिया और इरीट्रिया के बीच 22 साल पुराने युद्ध के अंत में अहम भूमिका निभाने के चलते अबी अहमद अली को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जुलाई 2018 में दोनों देशों के बीच शांति समझौता हुआ था।

Updated : 11 Oct 2019 10:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top