जापान में भूकंप के झटके हुए महसूस, तीव्रता 6.1
Swadesh Digital | 29 Aug 2019 4:13 AM GMT
X
X
होक्काइड(टोक्यो)। जापान में आओमोरी प्रांत के पूर्वी तट से जुड़े क्षेत्रों में गुरुवार सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 6.1 मापी गई।
जापानी मौसम विभाग के अनुसार भूकंप के झटके स्थानीय समय के अनुसार सुबह 8:46 बजे महसूस किए गए। भूकम्प का केंद्र बिंदु 41.0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 143.1 डिग्री पूर्वी देशांतर था। इसकी गहराई धरती से 10 किलोमीटर अंदर थी। हालांकि सबसे ज्यादा झटके होक्काइडो इलाके में महसूस हुए। फिलहाल भूकंप से किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
Updated : 29 Aug 2019 4:13 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire