Home > विदेश > ब्रिटेन : 60 साल पहले नालंदा से चुराई गई बुद्ध की प्रतिमा लौटाई

ब्रिटेन : 60 साल पहले नालंदा से चुराई गई बुद्ध की प्रतिमा लौटाई

ब्रिटेन : 60 साल पहले नालंदा से चुराई गई बुद्ध की प्रतिमा लौटाई
X

लंदन। ब्रिटेन ने साठ साल पहले नालंदा के संग्रहालय से चुराई गई भगवान बुद्ध की 12 वीं सदी की प्रतिमा को स्वाधीनता दिवस पर भारत को लौटा दी। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

स्कॉटलैंड यार्ड ने यहां इंडिया हाउस में आयोजित स्वाधीनता दिवस समारोह के दौरान भारतीय उच्चायोग वाई.के. सिन्हा को यह प्रतिमा आज सौंप दी।

विदित हो कि चांदी जड़ी कांस्य की यह प्रतिमा उन मूर्तियों में से एक हैं जिन्हें साल 1961 में नालंदा स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संग्रहालय से चुराई गई थी। लंदन में नीलामी घर में पहुंचने से पहले यह कई हाथों से गुजरी थी।

कला के खिलाफ अपराध पर शोध के लिए बनी संस्था से जुड़ी लिंडा अलबर्स्टन और उनके साथी विजय कुमार ने इस प्रतिमा की पहचान मार्च महीने में व्यापार मेले में की थी। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया था।

मेट्रो पोलिटन पुलिस ने कहा कि जब डीलर और प्रतिमा के मालिक को बताया गया कि यह भारत से चुराई गई प्रतिमा है तो उन्होंने सहयोग किया और इसे भारत को लौटाने पर समत हो गए।

Updated : 15 Aug 2018 6:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top