दुर्घटनाग्रस्त इंडोनेशियाई विमान का ब्लैक बॉक्स मिला
Swadesh Digital | 1 Nov 2018 8:55 AM GMT
X
X
जकार्ता।इंडोनेशिया के गोताखोरों ने गुरुवार को दुर्घटनाग्रसत लायन एयर के विमान से एक ब्लैक बॉक्स निकालने में सफल हुआ है। इससे हादसा के कारणों का पता लगाने में मदद मिल सकती है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इंडोनेशिया की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति ने कहा, " हमें एक ब्लैक बॉक्स मिला है।अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह 'फ्लाइट डेटा रिकार्डर है या कॉकपिट वायस रिकार्डर' है। "
विदित हो कि ब्लैक बॉक्स से विमान की गति, ऊंचाई और दिशा के साथ-साथ चालक की बातचीत के बारे में जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा इससे हादसे के कारणों के अहम सुराग मिल जाते हैं।
Updated : 1 Nov 2018 2:36 PM GMT
Tags: #Indonesia #PlaneCrashed
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire