Home > विदेश > न्यूजीलैंड : क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में गोलीबारी, 49 की मौत

न्यूजीलैंड : क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में गोलीबारी, 49 की मौत

गोलीबारी के कारण बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा टेस्ट मैच रद्द

न्यूजीलैंड : क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में गोलीबारी, 49 की मौत
X

क्राचस्टचर्च/वेलिंगटन। क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को दो मस्जिदों में की गई गोलीबारी में मृतकों की संख्या 49 हो गई है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनमें एक महिला शामिल है। साथ ही 20 लोगों के घायल होने की खबर है।

गोलीबारी दो जगह स्थित मस्जिदों में की गई। पहली घटना डीन्स एवेन्यू पर हुए आतंकी हमले में 30 लोगों की और दूसरी घटना लिनवुड एवेन्यू पर हुए हमले में 10 लोगों की मौत हुई है। जब हमला किया गया उस समय बांग्लादेश टीम मस्जिद में मौजूद थी। इस गोलीबारी के कारण बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है। बांग्लादेश की टीम ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि टीम के सारे सदस्य सुरक्षित हैं और होटल वापस लौट आए हैं।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जकिंडा अर्डर्न ने इस दिन को 'डार्केस्ट डे' बताया और कहा कि यह घटना दुखद है। उन्होंने बताया कि नूर मस्जिद और लिनवुड मस्जिद में बंदूकधारी ने फायरिंग की है। न्यूजीलैंड में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। जिसने भी यह कृत्य किया है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया ने भी इस आंतकी हमले की निंदा की है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताय किया जिन चार लोगों को हिरासत में लिया गया है वह ऑस्ट्रेलिया में जन्मे नागरिक हैं।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार जिस समय मस्जिद में गोलीबारी हुई उस समय उसके अन्दर करीब 200 लोग थे। हमलावरों ने करीब 10-15 मिनट तक लगातार गोलीबारी की जिससे मस्जिद की दीवार को फांदकर लोगों ने जान बचाई।

न्यूजीलैंड हेराल्ड के अनुसार हमलावर सेना की वर्दी में था और उसने दो मैगजीन गोलियां चलाई। साथ ही उसने 17 मिनट का एक लाइव वीडियों भी बनाया जिसमें उसे फायरिंग करते हुए दिखाया गया है। प्रशासन ने इस वीडियों को ना देखने और शेयर ना करने की अपील करने के बाद इसे बंद कर दिया है।

क्राइस्टचर्च इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। स्कूलों, परिषद भवनों और देश भर की सभी मस्जिदों को बंद रखने की अपील की गई है। लोगों से मस्जिद में जाकर नमाज न पढ़ने की भी अपील की गई है।

एयर न्यूजीलैंड की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं पर जेट विमानों की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जारी रखा गया है।

पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने बताया कि संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को सड़कों पर न निकलने के लिए कहा गया है। लोगों को न्यूजीलैंड की मस्जिद में जाने से मना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी ओर से कोई संकेत नहीं मिलते तब तक घर के दरवाजे बंद रखें।

प्रत्यक्षदर्शी लेन पनेहा ने बताया कि मैने काले कपड़े पहने एक व्यक्ति को मस्जिद के अंदर जाते देखा था। उसने अंदर जाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भाग रहे थे।

Updated : 15 March 2019 8:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top