Home > विदेश > जापान में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप

जापान में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप

जापान में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
X

टोक्यो। जापान के हॉन्शू द्वीप के उत्तर पूर्वी हिस्से में सोमवार को भूकंप के ते़ज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 आंकी गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी से यह जानकारी मिली।

भूकंप का केन्द्र इबारकी प्रांत में 80 किलोमीटर की गहराई पर रहा। स्थानीय समय के अनुसार आठ बजे झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है और सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।

भूकंप का केन्द्र 36.5 डिग्री आक्षांस और देशांतर पर 140.6 डिग्री दर्ज हुआ है। जापान भूकंप सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, जिसे रिंग ऑफ फायर के रूप मेंं जाना जाता है। यह नियमित रूप से भूकंप के शक्तिशाली झटकों से प्रभावित होता रहता है।

उल्लेखनीय है कि साल 2011 में नौ तीव्रता का भूकंप आया था और इसके बाद सुनामी भी आई थी, जिसमें 15 हजार से अधिक लोगों की जान गई थी।

Updated : 17 Jun 2019 9:39 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top