Home > विदेश > अमेरिका में गोलीबारी की दो घटनाओं में 5 लोगों की मौत और 7 घायल

अमेरिका में गोलीबारी की दो घटनाओं में 5 लोगों की मौत और 7 घायल

अमेरिका में गोलीबारी की दो घटनाओं में 5 लोगों की मौत और 7 घायल
X

लॉस एंजेल्स। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में दो अलग-अलग जगह हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए हैं।

पहली घटना सेंट अंटोनियो की है। यहां रविवार को उस समय भगदड़ मच गई, जब बार में आए एक व्यक्ति ने अकस्मात् गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार रात करीब आठ बजे दो लोगों में नोकझोंक हुई और दोनों ओर से बन्दूकें तन गईं। इस गोलीबारी में 21 वर्षीय एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना में कुल सात लोग घायल हुए हैं।

दूसरी घटना हवाई द्वीप के रमणीय स्थल होनोलूलू के ' डायमंड हेड ' पर पर्यटक स्थल के करीब की है। यहां एक जगह आग लग गई। आग लगाने में एक अज्ञात व्यक्ति का हाथ था, जिसने एके-47 ले रखी थी। उस बंदूकधारी को जैसे ही पता चला कि मौके पर पुलिस टीम पहुंचने वाली है, उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में दो पुलिस अधिकारियों की मृत्यु हो गई। बाद में वह अज्ञात बंदूकधारी भी मारा गया। घटना की जांच जारी है।

Updated : 20 Jan 2020 7:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top