Home > विदेश > ब्राजील में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के विरोध में चलाए गए अभियान में 43 लोग गिरफ्तार

ब्राजील में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के विरोध में चलाए गए अभियान में 43 लोग गिरफ्तार

ब्राजील में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के विरोध में चलाए गए अभियान में 43 लोग गिरफ्तार
X

ब्राजीलिया। ब्राजील पुलिस ने बड़े स्तर पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के विरोध में चलाए गए अभियान के तहत 43 लोगों का गिरफ्तार किया गया है। चाइल्ड पोनोग्राफी के खिलाफ अभियान ब्राजील के साथ चार अन्य देश में भी चलाया गया।

ब्राजील प्रशासन के अनुसार पुलिस के चाइल्डहुड लाइट ऑपरेशन के तहत छठे चरण में 112 तलाशी वारंट जारी किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह वारंट ब्रजील के 12 राज्यों में जारी किए गए। इनमें साऊ पाउलो, सांटा कटारीना, पराना, माटो ग्रोसो डू सल शामिल हैं।

साऊ पाउलो में सबसे अधिक 19 लोगों की गिरफ्तारी की गईँ। यह ब्राजील का अधिक आबादी वाला राज्य है। इसके बाद सांटा कटारीना में 9 और पराना में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान के पहले चरण की शुरुआत साल 2017 में हुई थी और तब से अब तक 640 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस अभियान में अमेरिका, पनामा, कोलंबिया और पैराग्वे की कानूनी एजेंसियां भी शामिल हुईं। उन्होंने भी अपने न्यायिक क्षेत्र में तलाशी ली। पुलिस के अनुसार 43 गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि वह चाइल्ड पोर्नोग्राफी के निर्माण, अधिकार और वितरण में शामिल थे। इन अपराधों में प्रत्येक के लिए आठ साल की सजा हो सकती है।

तलाशी के दौरान 1,87,000 से अधिक फाइलें जब्त की गईं जिसकी जांच की जा रही है।

Updated : 19 Feb 2020 9:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top