Home > हेल्थ/लाइफ स्टाइल > पानी पीते समय रखें नियमों का ख्याल

पानी पीते समय रखें नियमों का ख्याल

पानी पीते समय रखें नियमों का ख्याल
X

नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में शरीर को कम पानी की जरुरत होती है वहीं गर्मियों के मौसम में ज्यादा पानी का सेवन किया जाता है। जहां कुछ चिकित्सक गर्मियों में अच्छी सेहत के लिए पानी के अधिकाधिक सेवन की सलाह देते हैं, पौराणिक वेदों व आयुर्वेद में इसके बिलकुल उलट बात कही गई है। वेदों के अलावा चरक संहिता व अन्य आयुर्वेदिक संहिताओं के अनुसार आवश्यकता से अधिक पानी पीने से शरीर में विकार पैदा होते हैं। साथ ही कई ऐसे रोग भी हैं, जहां पानी के सेवन को निषेध किया गया है।आपको जानकार हैरान होगी कि पानी पीने के भी नियम होते हैं। अगर आप पानी पीने के नियमों का ख्याल नहीं रखते हैं तो ये आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

हम आपको बता दें आयुर्वेद के नियमानुसार खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इसे जहर के समान बताया गया है। जानकारों के मुताबिक खाना-खाने के कम से कम आधे से एक घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए। जल्दी पानी पीने से खाना नहीं पचता है। गर्मियों में कई बार ठंडा पानी पी लेते हैं। लेकिन अधिक ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।

इसी के साथ आयुर्वेद के नियमों के अनुसार पानी को हमेशा चाय या कॉफी की तरह पीना चाहिए। एक ही सांस में बहुत सारा पानी पीना सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। कहा जाता है कि अगर आप कुंए या नल का पानी पीते हैं तो वो शरीर के लिए ज्यादा लाभकारी माना जाता है ना कि फिल्टर किया हुआ पानी। तांबे के बर्तन का पानी शरीर के लिए अधिक लाभकारी होता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से चेहरे पर निखार आता है।

Updated : 12 April 2019 10:14 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top