Home > हेल्थ/लाइफ स्टाइल > लंबे समय तक जिएं Healthy life

लंबे समय तक जिएं Healthy life

स्वस्थ जीवनशैली

लंबे समय तक जिएं   Healthy life
X

हेल्थ डेस्क बुढ़ापे में हैल्थ प्रॉब्लम होना आम बात है लेकिन महिलाओं को 30 की उम्र से पहले ही बुढ़ापे की परेशानियां होने लगती है। महिलाएं पुरूषों के मुकाबले जल्दी दिल के रोग, गठिया और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं। जहां तनाव, भागदौड़ वाली जीवनशैली, गलत खान-पान और व्यस्त दिनचर्या को इसका जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

स्वस्थ और लंबी जिंदगी जीने के लिए ध्यान और योग सबसे अच्छा तरीका है। इससे न सिर्फ दिमाग शांत रहता है बल्कि इससे शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार भी होता है। इतना ही नहीं नियमित रूप से योग या मेडिटेशन करने से आप कई गंभीर बीमारियों से भी बची रहती हैं।

अच्छी नींद लें: अच्छी नींद आपको स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही मददगार होती है। इससे आप अपनी लाइफ को लंबी उम्र तक जी सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप ज्यादा सोएं। हर व्यक्ति के लिए सिर्फ 8-9 घंटे की सुकून भरी नींद जरूरी होती है।

तले हुए भोजन से दूरी: आजकल फास्ट फूड या तला हुआ भोजन का सेवन ज्यादा किया जाता है लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि ज्यादातर बीमारियों का कारण भी यही है। इससे न सिर्फ मोटापा बढ़ता है बल्कि यह कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ाता है। इससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सुबह का नाश्ता जरूर करें: महिलाएं अक्सर काम के चक्कर में सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप कर देती हैं लेकिन आपकी यह आदत सेहत को नुकसान पहुंचाती है। सुबह का नाश्ता करने की आदत डालें क्योंकि सुबह के नाश्ते से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आप बीमारियों से दूर रहती है और आपकी उम्र लंबी होती है।

जरूरत से ज्यादा न खाएं: जरूरत से ज्यादा खाना यानि ओवरईटिंग के कारण भी आपको कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, इससे आप मोटापे का शिकार हो जाती हैं। इसके कारण आपको दिल या अन्य हैल्थ प्रॉब्लम होने की संभावना भी बढ़ जाती है इसलिए खाना उतना ही खाए जितनी आपको जरूरत हो।

खुश रहें: एक शोध के मुताबिक, महिलाओं की कई परेशानी की जड़ तो उनका तनाव है। ज्यादा दुखा या तनाव लेने से कई मानसिक और शारीरिक बीमारियां घेर लेती हैं इसलिए तनाव को दूर भगाएं और लंबी जिंदगी जीने के लिए खुश रहें। बस सकारात्मक सोच और खुश रहने से आप कई रोगों से बच सकती हैं।

सूखे मेव का सेवन: सूखे मेवे एंटीआॅक्सीडेंट का खजाना होते हैं। इन्हें रोजाना उचित मात्रा में खाने से आप कई बीमारियों से बच सकती हैं। शरीर को सेहतमंद रखने के साथ-साथ यह दिमाग को भी तेज बनाते हैं, जिससे बुढ़ापे में आपको कमजोर याददाश्त जैसी बीमारी नहीं होती।

ज्यादा पानी पीएं: लंबी उम्र तक स्वस्थ रहने के लिए दिनभर में 8-9 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है। अधिक पानी पीने से शरीर के कई रोग दूर होते हैं और इससे झुर्रियां की समस्या भी नहीं होती, जोकि बुढ़ापे का सबसे बड़ा लक्षण है। इसके अलावा पानी पीने के लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करें।

Updated : 1 Nov 2018 12:39 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top