Home > हेल्थ/लाइफ स्टाइल > कई बीमारियों का इलाज है खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी

कई बीमारियों का इलाज है खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी

कई बीमारियों का इलाज है खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी
X

हेल्थ/स्वदेश वेब डेस्क शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। इसकी कमी हो जाने पर शरीर कई तरह की बीमारियों से घिर जाता है। अगर दिन की शुरूआत 1 गिलास पानी के साथ की जाए तो सारा दिन तंदुरुस्ती बनी रहती है। खाली पेट पानी का सेवन करने से कब्ज से छुटकारा, पाचन क्रिया दुरुस्त रहने के साथ-साथ ऊर्जा संचार भी बढ़िया तरीके से होता है। मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में भी पानी का सेवन फायदेमंद है।

कब्ज की छुट्टी

कुछ लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। खाली पेट पानी का सेवन करने से कब्ज दूर रहती है। पेट साफ रहने के कारण जो भी हम खाते हैं, उसका पूरा फायदा शरीर को मिलता है।

आलस दूर: सारा दिन आलस और नींद का अहसास रहता है तो खाली पेट पानी जरूर पीए। इससे तुरंत ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं। इसके अलावा यह रक्तचाप की रुकावट को भी दूर करता है। जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में आॅक्सीजन और एनर्जी मिलती रहती है।

भूख न लगना: सारा दिन कुछ न खाकर भी भूख का अहसास न होना आगे चलकर कई परेशानियों का कारण बनता है। इसका कारण आंत में जमी गंदगी हो सकता है। खाली पेट पानी का सेवन करने से आंत साफ हो जाती हैं और भूख लगनी भी शुरू हो जाती है। इसके साथ ही किडनी से जुड़ी कई परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

बेहतर प्रतिरक्षा तंत्र: प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए खाली पेट 1 गिलास पानी का सेवन जरूर करें। इससे शरीर में फ्लूड बैलेंस रहता है जिससे इम्यून सिस्टम बेहतर हो जाता है और इंसान की रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाए

खाली पेट पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहता है। इससे वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है।

नई कोशिकाओं का निर्माण

दिन भर की प्रक्रिया यानि पुरानी कोशिकाओं की मरम्मत और नई कोशिकाओं का निर्माण करने में आने वाली परेशानी खाली पेट पानी पीने से दूर हो जाती है। यह ब्लड में लाल रक्त कोशिकाओं को भी बढ़ाता है।

Updated : 27 Oct 2018 1:43 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top