Home > हेल्थ/लाइफ स्टाइल > आप भी सोते हैं पेट के बल तो जान लें इसके नुकसान

आप भी सोते हैं पेट के बल तो जान लें इसके नुकसान

आप भी सोते हैं पेट के बल तो जान लें इसके नुकसान
X

हेल्थ/स्वदेश वेब डेस्क। वैसे तो सभी के सोने का तरीका अलग -अलग होता है लेकिन अधिकतर लोगों की आदत होती है पेट के बल सोना। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो अपनी इस आदत के नुकसान भी जान लें। जी हां, पेट के बल सोने से कई तरह की परेशानियां घेरती हैं जिनमें से एक ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीके से न होना हैं। अगर आप भी पेट के बल सोते हैं तो आज ही अपने सोने की इस पोजिशन को बदल दें।

-सिरदर्द-अगर आप पेट के बाल सोते हैं आपको भी हर वक्त सिर दर्द रहता होगा। दरअसल, इस पोजिशन में सोने से गर्दन मुड़ जाती है और सिर तक ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती है, जिस वजह से सिर भारी-भारी व दर्द रहने लगता हैं।

-जोड़ों का दर्द- शरीर की सही पोजिशन न होने के कारण भी हड्डियों में दर्द रहने लगता हैं। अक्सर पेट के बल सोने वाले व्यक्तियों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इसी पोजिशन में सो रहे हैं तो अपनी आदत को सुधार लें।

-चेहरे पर असर- जब हम पेट के बल सोते हैं तो स्किन को अच्छे से आॅक्सीजन नहीं मिल पाती। साथ ही बिस्तर पर लगे बैक्टीरिया चेहरे के संपर्क में आ जाते हैं, जिस वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे व पिंपल्स होने लगते हैं।

-बैक पेन की शिकायत- पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी अपनी नैचुरल शेप में नहीं रहती, जिस वजह से बैक पेन होने लगती हैं। कभी-कभी दर्द इतना बढ़ जाता है कि बैठना-उठना तक मुश्किल हो जाता हैं।

-पेट खराब- पेट के बल सोने से खाना ठीक से पच नहीं पाता जिससे इनडाइजेशन की शिकायत रहती है। कभी-कभी पेट में दर्द भी रहने लगता है। इसलिए हमेशा बांयी करवट लेकर या पीठ के बल ही सोएं।

सोने की कौन-सी पोजीशन हैं बेहतर?

-हेल्थ के हिसाब से पीठ के बल सोने की पोजिशन एकदम सही मानी जाती हैं। इससे शरीर के सभी हिस्से सही तरीके से काम करते रहते हैं। इतना ही नहीं पीठ के बल सोने से नींद भी अच्छी आती है।

-वहीं अगर आपका पाचन संबंधी प्रॉबल्म रहती है तो हमेशा बांयी करवट लेकर सोएं।

Updated : 22 Oct 2018 2:08 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top