Home > राज्य > मध्यप्रदेश > गुना > हौले-हौले स्कूटर चलाकर मारा मैदान

हौले-हौले स्कूटर चलाकर मारा मैदान

हौले-हौले स्कूटर चलाकर मारा मैदान
X

लीडर्स ओलिंपियाड में महिलाओं को लिए हुईं प्रतियोगिता

-निज प्रतिनिधि-

गुना। चला-चला रे ड्रायवर गाड़ी हौले-हौले... इस फिल्मी गीत की तर्ज पर रविवार को महिलाओं ने हौले-हौले स्कूटर चलाकर मैदान मार लिया। मौका था। लीडर्स ओलिंपियाड 2019 का। जिसमें आज सिर्फ महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में धीमी गति से स्कूटर चलाना, 75 मीटर की दौड़ सहित कई अन्य खेल प्रतियोगिताएं कराईं गईं। जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढक़र भाग लिया। इस मौके पर पुरस्कार वितरण भी किया गया।

सपना ने जीता गोल्ड

सर्वप्रथम महिलाओं की स्लो स्कूटर रेस मंजीत मोटर्स यामाहा गुना के सौजन्य से कराई गई। जिसमें महिलाओं ने धीमी गति से स्कूटर चलाने की दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता काफी रोमांचक रही, जिसका सभी ने आनंद उठाया। इस रेस में प्रथम स्थान पर आकर गोल्ड मैडल प्राप्त किया टीम लकी पार्टनर्स से सपना सुर्जन ने। इसके साथ ही रजत पदक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहीं गौरवीर टीम की अवनीत कौर। इसी क्रम में लकी पार्टनर्स की पूजा सलूजा ने कांस्य पदक हासिल किया।

दौड़ में भी दिखाया दम

तत्पश्चात महिलाओं के लिए 75 मीटर की दौड़ भी कराई गई जिसमें प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया टीम लकी पार्टनर्स की सपना सुर्जन एवं श्वेता जैन ने । इसके साथ ही कांस्य पदक पर कब्या जमाया सुपर 30 की पूनम राठी ने। इस मौक पर आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि उक्त प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं में खेलों के प्रति रुचि जागृत करना है। प्रतियोगिता के उपरांत सभी विजेताओं को ओसीसी की और से पदक प्रदान किये गए एवं सभी महिलाओं ने अपने खेलों के प्रति आनंददायक अनुभव साझा किए। आने वाले दिनों में लीडर्स क्लब की और से सिर्फ महिलाओं के लिए अंडर फ्लड लाइट्स थ्रो बॉल, रस्साकशी एवं मिक्स रिले भी कराई जाएंगी।

Updated : 10 March 2019 3:46 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top