Home > राज्य > मध्यप्रदेश > गुना > इमरती देवी ने कहा - अयोध्या में बनना चाहिए राम मंदिर

इमरती देवी ने कहा - अयोध्या में बनना चाहिए राम मंदिर

इमरती देवी ने कहा - अयोध्या में बनना चाहिए राम मंदिर
X

गुना। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री मंत्री इमरती देवी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माम का समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने सिंधिया को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बात को पुन: दोहराई। उन्होंने शनिवार को अपने गुना प्रवास के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राम मंदिर हिन्दुओं की आस्था से जुड़ा हुआ मामला है। अयोध्या में राम मंदिर बनना ही चाहिए। मैं इसके पक्ष में हूं।

मंत्री इमरती देवी ने पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से सिंधिया को अब तक कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। महाराज (सिंधिया) ही प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे। इसके लिए हमने संगठन स्तर पर भी अपनी मांग रखी है। इसके अलावा उन्होंने नगर निकाय चुनाव के संबंध में कहा कि इन चुनावों को लेकर हम पूरी तरह तैयार हैं। प्रदेश में जिसकी सरकार होती है, नगर पालिकाएं भी उसकी होती हैं। राज्य सरकार ने निगम अध्यक्षों और महापौरों का चुनाव पार्षदों द्वारा कराने का निर्णय लिया है। इससे महापौर और नगर पालिका अध्यक्षों की दादागिरी खत्म हो जाएगी और उन्हें पार्षदों के काम करने होंगे। इस व्यवस्था से क्षेत्र में विकास होगा।

Updated : 19 Oct 2019 4:22 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top