Home > खेल > फूटबाल > फीफा ने ब्राजील फुटबॉल संघ के पूर्व अध्यक्ष पर लगाया आजीवन प्रतिबंध

फीफा ने ब्राजील फुटबॉल संघ के पूर्व अध्यक्ष पर लगाया आजीवन प्रतिबंध

फीफा ने ब्राजील फुटबॉल संघ के पूर्व अध्यक्ष पर लगाया आजीवन प्रतिबंध
X

रियो डी जेनेरो। विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ(फीफा) ने ब्राजील फुटबॉल संघ(सीबीएफ) के पूर्व अध्यक्ष जोस मारिया मारिन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। फीफा ने 86 सारिन पर भ्रष्टाचार गतिविधियों में शामिल होने के लिये यह प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा फीफा ने मारिन पर 997,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनसे 33.4 लाख डॉलर की संपत्ति जब्त करने के भी आदेश दिए हैं।

गत वर्ष रिश्वत के आरोपों के बाद से मारिन अमेरिका में चार वर्ष के लिए जेल की सजा भुगत रहे हैं। फीफा की अनुशासनात्मक समिति ने मारिन को मीडिया एवं मार्केटिंग अधिकार बेचने में हेरफेर करने का दोषी पाया है।

फीफा ने जारी बयान में कहा, 'जांच दल ने पाया है कि मारिन ने नियमों का उल्लंघन किया है। उन्हें रिश्वत का दोषी पाया गया है, जिसके लिए फुटबॉल की सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों से उन्हें निलंबित कर दिया गया है।' मारिन के बाद ब्राजील फुटबॉल के अध्यक्ष रहे रिकार्डो टेक्सिरिया और उनके बाद अध्यक्ष रहे मार्को पोलो डेल नेरो पर भी अमेरिकी प्रशासन ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं लेकिन इन अधिकारियों का प्रत्यर्पण नहीं हो सका है।

Updated : 16 April 2019 12:21 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top