Home > एक्सक्लूसिव > बजट विशेष : स्‍वतंत्र भारत का पहला बजट आर.के. शनमुखम चेट्टी ने किया था पेश

बजट विशेष : स्‍वतंत्र भारत का पहला बजट आर.के. शनमुखम चेट्टी ने किया था पेश

बजट विशेष : स्‍वतंत्र भारत का पहला बजट आर.के. शनमुखम चेट्टी ने किया था पेश
X

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पांच जुलाई को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश करेंगी। इससे एक दिन पहले चार जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण जारी होगा। पीएम मोदी से दूसरी बार सत्ता में आने के बाद लोगों की उम्मीदें भी उनसे बहुत बढ़ गई हैं। साल के शुरुआत में पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। ऐसे में बजट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी प्रस्तुत की जा रही हैं। इसमें आजादी मिलने के बाद स्‍वतंत्र भारत का पहला किस वित्‍त मंत्री ने कब बजट पेश किया।

26 नवंबर 1947 को स्‍वतंत्र भारत का पहला बजट

26 नवंबर,1947 को स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट पूर्व वित्तमंत्री आर.के. शनमुखम चेट्टी ने पेश गया था। इसके तीन साल बाद जॉन मथाई ने 29 फरवरी,1950 को भारतीय गणराज्य का पहला बजट संसद में पेश किया।

बजट सबसे ज्यादा बार किसने किया है पेश

पूर्व वित्तमंत्री मोरारजी देसाई ने सबसे ज्‍यादा 10 बार बजट पेश किया है। उसके बाद पी. चिदंबरम का नंबर आता है, जिन्होंने नौ बार बजट पेश किए हैं। तीसने नंबर पर प्रणब मुखर्जी हैं, जिन्होंने आठ बार संसद में बजट पेश किया है।

किस महिला वित्तमंत्री ने पेश किया पहला बजट

अभी तक बतौर महिला वित्तमंत्री इंदिरा गांधी ने ही बजट पेश किया है। मोरारजी देसाई के इस्तीफे के बाद उन्होंने वित्त मंत्रालय संभाला था। हालांकि निर्मला सीतारमण इंदिरा गांधी के बाद बजट पेश करने वाली देश की दूसरी महिला और पहली पूर्णकालिक वित्तमंत्री बन जाएंगी।

- प्रजेश शंकर, नई दिल्‍ली


Updated : 27 Jun 2019 1:59 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top