Home > मनोरंजन > तमिल अभिनेता निर्देशक जे महेंद्रन का निधन

तमिल अभिनेता निर्देशक जे महेंद्रन का निधन

तमिल अभिनेता निर्देशक जे महेंद्रन का निधन
X

मुंबई। तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्देशक जे महेंद्रन का निधन हो गया है। चेन्नई में अपने निवास स्थान पर उन्होंने मंगलवार की सुबह अंतिम सांस ली। पिछले दिनों एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान उनको सीने में दर्द की शिकायत के दौरान अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उनको कल शाम ही डिस्चार्ज किया गया था और वे अपने घर लौटे थे। उनको किडनी की भी गंभीर बीमारी बताई जाती थी।

वे 80 वर्ष के थे। मंगलवार की शाम को चेन्नई में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रजनीकांत जैसे दिग्गज सितारे की कई फिल्मों का निर्देशन महेंद्रन ने किया था। उनके निधन की खबर सुनते ही रजनीकांत महेंद्रन के घर पंहुचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। रजनीकांत के अलावा कमल हासन ने भी उनके घर जाकर दिवंगत फिल्मकार को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियों ने जे महेंद्रन को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट लिखी हैं। बालीवुड की ओर से जीतेंद्र, अनिल कपूर, उनके भाई बोनी कपूर, सुनील शेट्टी, एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जे महेंद्रन को श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रहे।

Updated : 2 April 2019 12:11 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top