Home > मनोरंजन > सोनू निगम की सेहत में अब सुधार

सोनू निगम की सेहत में अब सुधार

सोनू निगम की सेहत में अब सुधार
X

मुंबई। कुछ दिनों पहले तक विवादों को लेकर चर्चा में रहे बालीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम इन दिनों मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। ये सूचना खुद सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर शेयर की। सोनू का कहना है कि वे उड़ीसा में एक कार्यक्रम के लिए गए थे, जहां से लौटते हुए उनको सीफूड खाने से दिक्कत हुई और फिर मामला इतना बिगड़ा कि उनकी आंखों और चेहरे पर सूजन आती चली गई। सोनू का कहना है कि अगर वे समय रहते अस्पताल नहीं पंहुचते, तो उनकी सांस की नली में भी दिक्कत हो सकती थी। अपनी पोस्ट के साथ शेयर फोटोज में सोनू निगम की आंख में सूजन नजर आ रही है। उनका इलाज मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा है और डाक्टरों का कहना है कि उनकी सेहत अब पहले से बेहतर है। सोनू निगम कुछ समय पहले मस्जिद से सुबह होने वाली अजान की आवाज को लेकर अपने विरोध के चलते विवादों में फंस गए थे।

Updated : 7 Feb 2019 9:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top